फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Garbage fee bills have reached over 34,000 households in the city.

Shimla News: शहर में 34 हजार से ज्यादा घरों तक पहुंचे कूड़ा शुल्क के बिल

Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Garbage fee bills have reached over 34,000 households in the city.
15 अक्तूबर तक 62 हजार बिल जारी करने का लक्ष्य
विज्ञापन

नगर निगम ने संपत्ति कर के 13,350 बिल भी किए जारी
लोगों को मोबाइल पर भी भेजे जा रहे संदेश

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम ने शहरवासियों को कूड़ा शुल्क और संपत्ति कर के बिल जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 62 हजार कूड़ा शुल्क के बिल जारी किए जाने हैं। इनमें से 30 सितंबर तक 34,497 बिल जारी किए जा चुके हैं। निगम का लक्ष्य है कि शेष 27,500 बिल 15 अक्तूबर तक जारी कर दिए जाएं।


कूड़ा शुल्क का बिल जारी होने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से भी इसकी जानकारी भेजी जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिल जारी होने की सूचना सीधे मोबाइल पर मिल रही है। नगर निगम की ओर से लोगों से कहा है कि मोबाइल पर आने वाले संदेश को ध्यानपूर्वक जांचें और बिल की जानकारी मिलने के बाद समय पर भुगतान करें। कूड़ा शुल्क के साथ नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर के बिल जारी करने का काम भी शुरू कर दिया है। इस वित्तीय वर्ष में शहर की करीब 34 हजार संपत्तियों के संपत्ति कर के बिल जारी किए जाने हैं। निगम के अनुसार 30 सितंबर तक इनमें से 13,350 संपत्ति कर के बिल जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष 20,650 संपत्तियों के बिल भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। नगर निगम ने शेष सभी संपत्ति कर के बिल 15 नवंबर तक जारी करने का लक्ष्य रखा है। संपत्ति कर के बिल जारी होने की सूचना भी संबंधित करदाताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से भेजी जा रही है। इससे करदाताओं को बिल जारी होने की जानकारी समय रहते मिल सकेगी और वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इसका भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article