{"_id":"60391bf0d8d79f726a76359a","slug":"ticket-lobbying-to-son-of-former-minister-sujan-singh-bhawani-singh-from-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री सुजान के बेटे भवानी सिंह को फतेहपुर से टिकट की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री सुजान के बेटे भवानी सिंह को फतेहपुर से टिकट की पैरवी
Fri, 26 Feb 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
भवानी सिंह पठानिया
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद फतेहपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस मंडल ने एकमत होकर सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह पठानिया को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने के लिए प्रस्ताव पास कर हाईकमान को भेज दिया है। मंडलाध्यक्ष कैप्टन जीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल कार्यकारिणी और सदस्य शामिल हुए। भवानी पठानिया के समर्थन में प्रस्ताव भेजे जाने के प्रस्ताव की पुष्टि करते हुए मंडलाध्यक्ष ने बताया मंडल के साथ-साथ क्षेत्र की जनता भी स्व. सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह पठानिया को ही अपने नेता के रूप में देखना चाहती है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस मंडल फतेहपुर अध्यक्ष जगजीत पठानिया उर्फ जग्गू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रजिंदर पठानिया, जरनैल सिंह, रेणु सिपेहिया, भजन सिंह, सतनाम सिंह, संजीव कालिया, भाग सिंह, कुलविंदर सिंह, जगरूप सिंह, अजय सिंह, संदेश कुमारी, बीडीसी हरपाल सिंह उर्फ छोटू, जय चंद राणा, प्रधान रमेश सिंह, रक्षा देवी, रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भवानी ने नहीं किया अभी कोई एलान
मंडल की बैठक के बाद सबकी निगाहें भवानी सिंह पठानिया की तरफ हैं। हालांकि भवानी सिंह पठानिया ने अभी सार्वजनिक तौर पर कोई एलान नहीं किया है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार भवानी की हां के बाद ही मंडल ने हाईकमान को प्रस्ताव भेजकर टिकट की पैरवी की है। भवानी सिंह पठानिया का फतेहपुर की राजनीति से पुराना संबंध है। इस बार बदली हुई परिस्थितियों में उनकी भूमिका भी बदली हुई है। इससे पूर्व के चुनावों में वे अपने पिता के समर्थन के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
विज्ञापन
