फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ticket Lobbying to son of former minister Sujan singh Bhawani Singh from Fatehpur

पूर्व मंत्री सुजान के बेटे भवानी सिंह को फतेहपुर से टिकट की पैरवी

Fri, 26 Feb 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
ticket Lobbying to son of former minister Sujan singh Bhawani Singh from Fatehpur
भवानी सिंह पठानिया - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद फतेहपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस मंडल ने एकमत होकर सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह पठानिया को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने के लिए प्रस्ताव पास कर हाईकमान को भेज दिया है। मंडलाध्यक्ष कैप्टन जीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल कार्यकारिणी और सदस्य शामिल हुए। भवानी पठानिया के समर्थन में प्रस्ताव भेजे जाने के प्रस्ताव की पुष्टि करते हुए मंडलाध्यक्ष ने बताया मंडल के साथ-साथ क्षेत्र की जनता भी स्व. सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह पठानिया को ही अपने नेता के रूप में देखना चाहती है।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस मंडल फतेहपुर अध्यक्ष जगजीत पठानिया उर्फ जग्गू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रजिंदर पठानिया, जरनैल सिंह, रेणु सिपेहिया, भजन सिंह, सतनाम सिंह, संजीव कालिया, भाग सिंह, कुलविंदर सिंह, जगरूप सिंह, अजय सिंह, संदेश कुमारी, बीडीसी हरपाल सिंह उर्फ छोटू, जय चंद राणा, प्रधान रमेश सिंह, रक्षा देवी, रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भवानी ने नहीं किया अभी कोई एलान
मंडल की बैठक के बाद सबकी निगाहें भवानी सिंह पठानिया की तरफ हैं। हालांकि भवानी सिंह पठानिया ने अभी सार्वजनिक तौर पर कोई एलान नहीं किया है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार भवानी की हां के बाद ही मंडल ने हाईकमान को प्रस्ताव भेजकर टिकट की पैरवी की है। भवानी सिंह पठानिया का फतेहपुर की राजनीति से पुराना संबंध है। इस बार बदली हुई परिस्थितियों में उनकी भूमिका भी बदली हुई है। इससे पूर्व के चुनावों में वे अपने पिता के समर्थन के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed