{"_id":"d6e4b4be429c239f10ed917b414c6814","slug":"ticket-exibition-in-gaity","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेयटी में जीवंत हुआ देश का गौरवमयी इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेयटी में जीवंत हुआ देश का गौरवमयी इतिहास
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Mar 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शहरवासियों को देश के गौरवमयी इतिहास को जानने का मौका मिल रहा है। सोमवार को डाक विभाग की ओर से लगाई गई जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी सिमपैक्स-2014 को देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विभाग के हिमाचल सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल एएन नंद ने दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में शहर के बीस फिलैटलिस्टों (डाक टिकट संग्रह करने वाले) के संग्रह को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर डाक विभाग के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने तेंजिन चिकित्सालय पंथाघाटी के भवन पर विशेष आवरण का विमोचन किया। इस अवसर पर माई स्टैंप की नई योजना भी जारी की गई।
विज्ञापन
यह प्रदर्शनी 25 मार्च तक रहेगी। इसमें फिलैटली डाक टिकटों का एक विक्रय पटल भी खोला गया है। डाक टिकट प्रदर्शनी के वरिष्ठ ग्रुप में सात प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
ये हैं प्रतिभागी
इसमें मेजर डा. रितु कालरा, डा. सुनीता गंजू, रतन शर्मा, भूमिका शर्मा, नीलम चंद्र चंदेल, विनोद मडिया और ममता भारद्वाज शामिल हैं। युवा ग्रुप के 11 प्रतिभागियों में दिशांत पांडे, शुभम, हारुल विनय, विशु कुठियाला, आकाश गौतम, साहिल नेगी, सिद्धा गंजू, अभिनय, रायल सेठी, ओजस्विनी, आदित्य गंगोत्रा शामिल हैं।
अंग्रेज शासकों के अलावा भारत की महान विभूतियों, संस्कृति, सामाजिक मुद्दों सहित प्रकृति के मनमोहक नजारों को डाक टिकट के माध्यम से दर्शाया गया है।