फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ticket distribution issue in bjp for hp assembly election

इस पार्टी में टिकटों के आवंटन को लेकर मचा है घमासान, कई है चाहवान

Mon, 09 Oct 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Oct 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
ticket distribution issue in bjp for hp assembly election

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में राजनीतिक दलों के उम्‍मीदवारों में टिकटों के लिए खींचतान तेज हो गई है। भाजपा के लिए टिकट आवंटन की राह हर गुजरते दिन के साथ मुश्किल होती जा रही है। 

विज्ञापन


प्रचार अभियान को हल्का सा विराम देकर पार्टी अब प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में जुट गई है। पार्टी की इस बार प्रत्याशी चयन प्रक्रिया वर्ष 2012 के मुकाबले बिल्कुल अलग है। 
विज्ञापन


प्रदेश लीडरशिप की जगह केंद्रीय नेतृत्व ही अंतिम सूची तय करेगा। हालांकि, भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अधीन चयन समिति गठित कर दी है, लेकिन ये समिति निर्णय लेने से अधिक टीम शाह को सुझाव देने की भूमिका में ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कांगड़ा जिले में टिकटों को लेकर सर्वाधिक घमासान मचा है। किसी भी सीट पर आधा दर्जन से कम दावेदार नहीं हैं। त्रिस्तरीय सर्वेक्षण और चयन प्रक्रिया से कई विधायक भी अंतिम सूची से बाहर होने की कगार पर हैं।

एक हफ्ते के भीतर टिकटों पर पूरा होगा होमवर्क

ticket distribution issue in bjp for hp assembly election

भाजपा आचार संहिता के एक हफ्ते के भीतर टिकटों पर होमवर्क पूरा कर लेगी। केंद्रीय नेतृत्व ने तमाम सर्वेक्षण पूरे कर दिए हैं। प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय की टीमें अपने स्तर पर हर विधानसभा का निरीक्षण कर रही हैं। 

हर विधानसभा क्षेत्र में तीन मजबूत प्रत्याशियों की लिस्ट चुनाव प्रबंधन में लगी यह टीम तैयार कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर सत्ती की अध्यक्षता में गठित चयन समिति भी एक दो दिन में अपना काम शुरू कर देगी। 

आचार संहिता के तुरंत बाद दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक लेंगे। इस बैठक में हर सीट पर सहमति बना ली जाएगी। हालांकि अंतिम निर्णय संसदीय बोर्ड ही लेगा।

भितरघात पर भी रिपोर्ट

ticket distribution issue in bjp for hp assembly election

चुनाव प्रबंधन के लिए अन्य राज्यों से आए भाजपा और संघ के कार्यकर्ता हर सीट पर भितरघात की स्थिति पर भी रिपोर्ट बना रहे हैं। जिन सीटों पर दावेदारों की संख्या अधिक है, वहां टिकट नहीं मिलने से बागियों के निर्दलीय चुनाव में उतरने का खतरा है। लगभग 15 से 20 सीटों पर बगावत की स्थिति आने की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed