फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tibetan religious leader Dalai Lama said Buddhism is developing every day in China, can live for 20-30 more ye

धर्मशाला: दलाईलामा बोले- 20 से 30 साल और जी सकता हूं, चीन में हर दिन बौद्ध धर्म हो रहा विकसित

Wed, 24 May 2023 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 May 2023 07:34 PM IST
सार

मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में बुधवार को धर्मगुरु दलाईलामा की दीर्घायु के लिए आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान दलाईलामा ने कहा कि मैं आप सब का शुक्रगुजार हूं कि आप मेरी लंबी आयु की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Tibetan religious leader Dalai Lama said Buddhism is developing every day in China, can live for 20-30 more ye
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा प्रार्थना सभा में शामिल हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि चीन जैसे देश में भी हर दिन बौद्ध धर्म विकसित हो रहा है। मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में बुधवार को धर्मगुरु दलाईलामा की दीर्घायु के लिए आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान दलाईलामा ने कहा कि मैं आप सब का शुक्रगुजार हूं कि आप मेरी लंबी आयु की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के हित के लिए मैं सदैव प्रयास करता आया हूं और आगे भी प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि दुनिया नष्ट हो जाए, लेकिन बौद्ध धर्म नष्ट नहीं हो सकता है। चीन, तिब्बत और मंगोलिया में बौद्ध धर्म हर दिन विकसित हो रहा है। जहां बौद्ध धर्म नहीं था, उन पाश्चात्य देशों में भी तीव्रता से बौद्ध धर्म का प्रसार हो रहा है। आज के समय में विज्ञान के क्षेत्र के लोग बौद्ध धर्म के प्रति रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


20-30 साल और जी सकता हूं
मैक्लोडगंज में दीर्घायु प्रार्थना के दौरान धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि मैं 20 से 30 वर्ष अधिक जी सकता हूं। मैं जब तक जीवित हूं, तब तक बौद्ध धर्म के हित के लिए कार्य करता रहूंगा। मैं आज भी पूरी तरह से स्वस्थ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed