फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tibat have to fight itself for freedom.

'अपनी आजादी के लिए चीन से खुद लड़े तिब्बत'

Wed, 17 Sep 2014 02:43 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
tibat have to fight itself for freedom.

सेंटर फॉर पॉलिसी अल्टरनेटिव सोसाइटी के चेयरमैन एवं स्वतंत्र विचारक मोहन गुरु स्वामी ने कहा है कि तिब्बत को अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। कोई बाहरी शक्ति तिब्बत की लड़ाई नहीं लड़ेगी।

विज्ञापन


वह केवल तिब्बत को बाहरी शक्तियां केवल बल दे सकती हैं। भारत ने तिब्बती लोगों को रहने के लिए जगह दी है और समय-समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाता है।

समय-समय पर चीन के साथ तिब्बत की स्वतंत्रता के मुद्दे पर बात भी करता है। धर्मशाला दौरे पर आए स्वतंत्र विचारक मोहन गुरु स्वामी ने मंगलवार को मुख्य बौद्ध मंदिर मैकलोडगंज में तिब्बतियन लाइब्रेरी और निर्वासित तिब्बत सरकार संसद को संबोधित किया।
विज्ञापन

भारत चीन सीमा पर ये कहा

tibat have to fight itself for freedom.

उन्होंने तिब्बत समुदाय की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से बैठक कर उनके साथ विचार सांझा किए। मोहन गुरु ने कहा कि भारत-चीन बॉर्डर लाइन क्लीयर नहीं है। इसी का नतीजा है कि दोनों देश एक दूसरे पर लाइन क्रॉसिंग के आरोप लगाते हैं।

जब तब इन दोनों देशों का बॉर्डर इश्यू क्लीयर नहीं होता तब तक इसका कोई हल नहीं हो सकता है।

भारत से कुछ सीख जाएं चीनी राष्ट्रपति : सांग्ये
निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डा. लोबसांग सांग्ये ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था बहुत खूबसूरत है। यहां की अनेकता में एकता दिखाई देती है। आशा है कि भारत दौरे पर आ रहे चीन के राष्ट्रपति जिंगपिंग यहां से कुछ सीख कर जाएंगे और इसे चीन में लागू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed