{"_id":"683720d223d97e04ca040160","slug":"thyroid-test-facility-started-in-super-specialty-chamiyana-hospital-shimla-news-c-19-sml1001-542044-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सुपर स्पेशलिटी चमियाना अस्पताल \nमें थायराइड टेस्ट की सुविधा आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सुपर स्पेशलिटी चमियाना अस्पताल में थायराइड टेस्ट की सुविधा आरंभ
विज्ञापन
मरीजों को निजी लैबों या आईजीएमसी में करवाने पड़ रहे थे टेस्ट, अब मुफ्त में होंगे
अस्पताल आने वाले मरीजों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में थायराइड टेस्ट की सुविधा शुरू हो गई है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक मरीजों को इस टेस्ट के लिए करीब नौ किलोमीटर दूर आईजीएमसी शिमला जाना पड़ता था या फिर निजी लैब में टेस्ट करवाने पड़ते थे।
थायराइड जांच की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अब तक चमियाना अस्पताल में सैंपल लिए जाने के बाद उन्हें आईजीएमसी भेजा जाता था जिससे रिपोर्ट मिलने में देरी होती थी। इस कारण मरीजों के उपचार में भी देर होती थी। कई बार मरीजों को समय की कमी और आवश्यक उपचार के चलते निजी लैब में जांच करवानी पड़ती थी। इसकी लागत 700 से 1000 रुपये तक आती थी। अब अस्पताल में यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी और रिपोर्ट भी जल्द आएगी। यह सुविधा अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में शुरू की है। इस सुविधा के शुरू होने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होगा बल्कि बार-बार शिमला आने-जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। चमियाना अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में और भी जांच सुविधाएं बढ़ाने की योजना है ताकि ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर तथा सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।