फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल के 10 जिलों में दो दिन अंधड़ की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Tue, 18 Feb 2020 06:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
thunderstorm warning for 10 districts of Himachal for two days, yellow alert issued
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्यम और ऊंचाई वाले भागों में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। विभाग ने इन भागों में कल से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


 

thunderstorm warning for 10 districts of Himachal for two days, yellow alert issued
- फोटो : अमर उजाला

इन जिलों में  20 और 21 फरवरी को गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं,  पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ है।
 

thunderstorm warning for 10 districts of Himachal for two days, yellow alert issued

मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। केलांग का न्यूनतम तापमान  माइनस 9.2 और बरठीं का अधिकतम तापमान 28.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम साफ रहा और लोगों को ठंड से राहत मिली। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
thunderstorm warning for 10 districts of Himachal for two days, yellow alert issued

प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान केलांग माइनस 9.2, कल्पा 0.6, शिमला 8.6, सुंदरनगर 4.6, भूंतर 3.3, धर्मशाला 7.2, नाहन 13.9, पालमपुर 6.0, सोलन 4.4, मनाली 0.4, कांगड़ा 7.4, मंडी 9.2, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 8.3, चंबा 5.0 डलहौजी 8.0 और कुफरी 7.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


 
विज्ञापन
thunderstorm warning for 10 districts of Himachal for two days, yellow alert issued
केलांग - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान केलांग 2.8, कल्पा 8.6, शिमला 17.9, सुंदरनगर 25.3, भूंतर 24.4, धर्मशाला 17.6, ऊना 28.4, नाहन 22.0, सोलन 24.5, कांगड़ा 25.3, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 25.5, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 25.8 चंबा 23.7 और डलहौजी 13.2  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed