फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three youths arrested with heroin in Shimla

हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with heroin in Shimla
शिमला। पुलिस ने तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 26.26 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान गौरव ठाकुर (20) बिलासपुर, रितिक शर्मा (23) कोटखाई और रजत नेगी (28) चौपाल के तौर पर हुई है। शुक्रवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इनमें से दो युवक बड़े अधिकारियों के बेटे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एसआईयू प्रभारी अंबी लाला राणा की अगुवाई में टीम संकटमोचन, टुटू और घणाहट्टी क्षेत्र पर गश्त पर थी। इस बीच सरोग बाईफरकेशन के पास बिलासपुर-शिमला रूट की एचआरटीसी बस में तलाशी के दौरान एक युवक से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जांचने पर 19.52 ग्राम चिट्टा निकला। उधर, छोटा शिमला थाना क्षेत्र में दो युवकों से 6.74 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। मेहली-जुन्गा सड़क पर चैली के पास पुलिस ने इनके वाहन को रोका, लेकिन आरोपी भाग गए। इस बीच आरोपी मेहली पहुंचे तो चेक पोस्ट के पास पुलिस टीम पहले से ही मौजूद थी।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग कर पुलिस ने वाहन को रोका। तलाशी के दौरान युवकों से चिट्टा बरामद हुआ। दोनों युवक पेशे से बागवान हैं और शहर के ढली क्षेत्र में रहते हैं। फिलहाल, पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी कहां से नशीला पदार्थ खरीदकर लाए थे। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
युवती को टक्कर मारने के बाद बाइक चालक फरार
शिमला। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र में युवती को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। हादसे में युवती को चोटें आई है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा वीरवार देर शाम आठ बजे पेश आया। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक युवती विकासनगर बस स्टैंड पर सड़क को क्रॉस कर रही थी। इस बीच पंथाघाटी की तरफ से तेज रफ्तार बाइक ने युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर छोटा शिमला पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाकर एमवी एक्ट के तहत बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed