हिमाचल में वायुसेना की मदद से बचाए तीन हजार लोग : सीएम जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी से आई आपदा बड़ी थी। कठिन परिस्थितियां थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संदेश आया कि केंद्र से किस तरह की मदद चाहिए।
सुरक्षा मंत्री से बात की थी तो वायुसेना के सात हेलीकॉप्टर लोगों की जानें बचाने के कार्य में लगे। आज सरकार ने इस राहत बचाव कार्य को समाप्त कर दिया है। अब असल आंकड़े सामने आएंगे।
कुल्लू और लाहौल स्पीति में फंसे करीब तीन हजार लोगों को वायुसेना के साथ हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बचाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिले सहयोग और आपदा में फंसे लोगों को वायुसेना ने जिस तरह से सुरक्षित बाहर निकाला प्रदेश उसके लिए हमेशा ऋणी रहेगा।
बीआरओ ने भी सड़कों को खोलकर लोगों को सुरक्षित निकालने में बड़ी भूमिका निभाई। लाहौल स्पीति में 250 लोगों को बचाया गया, जिनकी जान बचने की उम्मीद नहीं थी।
केंद्र से 122 करोड़ की मदद जारी
खराब मौसम के बावजूद वायुसेना ने लोगों को सुरक्षित बचाने का कार्य किया। चंबा में दो हेलीकॉप्टर से एक हजार बच्चों को लिफ्ट कर सुरक्षित पांगी पहुंचाया गया। कुल्लू में फंसे 21 लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला।
लाहौल स्पीति में सभी स्थानों पर मिट्टी का तेल, राशन सहित जरूरी सामान हेलीकॉप्टर से पहुंचाने का प्रयास किया, मगर कुछ दिक्कतें पेश आईं। इसके बावजूद जरूरी सामान पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।सरकार सड़क मार्ग की बहाली, संचार और बिजली आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास कर रही है।
20 से 21 दिनों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से आपदा में हुई करोड़ों की क्षतिपूर्ति के लिए मदद मिलने के सवाल पर कहा कि केंद्र से हाल ही में 122 करोड़ की राशि जारी की है।