फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three storey juice factory collapsed due to landslides in una

जमीन खिसकने से तीन मंजिला जूस फैक्ट्री ढही, मैनेजर की मौत

Mon, 24 Sep 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Mon, 24 Sep 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Three storey juice factory collapsed due to landslides in una

क्षेत्र के गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर जूस बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री जमींदोज होने से फैक्ट्री में सो रहे मैनेजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार उर्फ भरत (45) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फैक्ट्री की नींव के नीचे से पहाड़ी खिसकने से यह दर्दनाक हादसा पेश आया। बताया जा रहा है सीजन समाप्त होने की वजह से यहां इन दिनों कार्य बंद था। दो दिन पहले ही फैक्ट्री का मैनेजर यहां आया था।
विज्ञापन


फैक्ट्री कब जमींदोज हुई किसी को कुछ पता नहीं चला। दूसरा कर्मचारी मंजीत सिंह सुबह साढ़े नौ बजे फैक्ट्री पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अंब सुनील वर्मा, नायब तहसीलदार सुरिंद्र अत्री, गगरेट अतरिक्त थाना प्रभारी अमरीक सिंह व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मृतक के शव को इमारत के मलबे से बाहर निकाला।

एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए ऊना भेज दिया है। 


क्षेत्र के गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर स्थित जूस फैक्ट्री जमीदोज होने से राकेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। दो दिन पहले ही हिसाब-किताब देखने आए राकेश कुमार को क्या पता था कि इस बार मौत उसका घात लगाकर इंतजार कर रही है।

उसे एक दिन बाद ही लौटना था। रात को राकेश अन्य सहयोगियों से सुबह आने की बात कह कर इमारत की दूसरी मंजिल पर सो गया। रात को हादसे उसकी जान चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed