{"_id":"570b45bb4f1c1bef124a6ab8","slug":"three-states-science-teachers-will-make-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा गठबंधन बनाएंगे तीन राज्यों के विज्ञान अध्यापक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा गठबंधन बनाएंगे तीन राज्यों के विज्ञान अध्यापक
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल-पंजाब विज्ञान अध्यापक संघ की मोहाली में संयुक्त बैठक के दौरान संघ के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल और पंजाब विज्ञान अध्यापक संघ की संयुक्त बैठक मोहाली में हुई। बैठक में तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और केंद्र शासित चंडीगढ़ में कार्यरत विज्ञान अध्यापक संघ के महा गठबंधन बनाने का फैसला लिया गया, जिससे अपनी मांगें पूरा करवाने को एक मजबूत मंच मिल सके।
विज्ञापन
मोहली के गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में हुई बैठक में पंजाब सरकार की ओर से छठे वेतन आयोग के गठन करने पर खुशी जताई गई। मांग की गई कि छठे वेतन आयोग में चेयरमैन की नियुक्ति के पश्चात सदस्यों को मनोनीत शीघ्र किया जाए। प्रदेश इकाई अध्यक्ष अजय शर्मा, महासचिव अमृत महाजन और कोषाध्यक्ष राजकुमार पराशर, पंजाब प्रांत की इकाई के प्रधान बलविंद्र सिंह भुल्लर और
विज्ञापन
महासचिव सुखविंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया है कि शीघ्र हिमाचल, हरियाणा, पंजाब तथा केंद्र शासित चंडीगढ़ में कार्यरत विज्ञान अध्यापकों का महा गठबंधन बनाया जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से गठित सातवें वेतन आयोग की प्रस्तावित सिफारिशों के मद्देनजर प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक वर्ग के अध्यापकों को होने वाले लाभ और हानि पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
दोनों राज्य के संघ ने निर्णय लिया कि संयुक्त रूप से प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक वर्ग अथवा मास्टर कॉडर अध्यापकों की वित्तीय एवं अन्य मांगों को सशक्त रूप से पंजाब सरकार की ओर से गठित छठे वेतन आयोग के सम्मुख अपना दावा रखेंगे। अगली संयुक्त बैठक मई में सोलन जिले में होगी। इस दौरान पंजाब और हिमाचल विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश तथा विभिन्न जिलों की इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।