फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three soldiers from himachal kiiled in Manipur militant ambush.

चीखों से गूंजे हिमाचल के गांव, उग्रवादी हमले में तीन जवान शहीद

Sat, 06 Jun 2015 04:29 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
three soldiers from himachal kiiled in Manipur militant ambush.

मणिपुर में उग्रवादी हमले में हिमाचल के तीन जवान शहीद हुए हैं। इनके घरों में चीख पुकार सुनाई दे रही हैं। गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। इनमें सिरमौर जिले के दो और बिलासपुर जिले का एक जवान शहीद हुआ है। जिला सिरमौर के 2 बहादुर सैनिक देश के लिए शहीद हुए हैं। दोनों सैनिक डोगरा रेजीमेंट के हैं।

विज्ञापन


मणिपुर में वीरवार देर शाम आटोमेटिक हथियारों से लैस उग्रवादी हमले में देश के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार जिला के हरिपुरधार निवासी सैनिक अशोक राणा 32, पुत्र बलदेव राणा डोगरा रेजीमेंट में थे। जो मणिपुर में लैंडमांइस ब्लास्ट में वीरवार देर शाम को शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन

विधायक विनय कुमार ने की पुष्टि

three soldiers from himachal kiiled in Manipur militant ambush.

रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सीपीएस विनय कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि सैनिक अशोक राणा के परिजनों की ओर से उन्हें जानकारी मिली है कि शहीद अशोक राणा के प्रति उन्होंने गहरी सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। उधर कांग्रेस के प्रदेश सचिव बृजराज ठाकुर ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि वह स्वयं वीरवार देर शाम से सूचना मिलते ही गांव में मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि शहीद अशोक राणा के परिवार में मातम पसरा हुआ है। 32 वर्षीय शहीद अशोक राणा के परिवार में दो बेटियां एवं पत्नी हैं। उनका दूसरा भाई सेना में ही कार्यरत है। सैनिक अशोक राणा की शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव के लोग शहीद के घर में एक एक करके एकत्रित होना शुरू हुए।

सेना से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं: एडीसी

three soldiers from himachal kiiled in Manipur militant ambush.

उधर पावंटा विधान सभा क्षेत्र के तहत सैनिक सोहन सिंह सेनी 26 पुत्र सुखदेव सिंह सेनी भी डोगरा रेजीमेंट के सैनिक थे। जो इसी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। सोहन सिंह सेनी मानपुर देवड़ा पंचायत के निवासी हैं। उन्हें सेना में भर्ती हुए अभी तीन साल ही हुए थे। सोहन सिंह सेनी अपने पीछे पत्नी तथा 3 साल की एक बेटी को छोड़ गए हैं। शहीद सैनिक के छोटे भाई के मोबाइल पर 5:30 बजे के आसपास एक काल आई। जिसमें उनके बड़े भाई के शहादत होने की सूचना दी गई।

एडीसी मनमोहन शर्मा ने संपर्क करने पर बताया कि वह स्वयं आर्मी अधिकारी नाहन के संपर्क में हैं। देर शाम 9:30 बजे तक सेना की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देश सेवा में शहादत पाने वाले सैनिकों के बारे में सबसे पहले निकट के सैनिक हैड क्वार्टर में सूचना मिलती है। यदि सैनिकों के परिजनों को मोबाइल पर सूचना आई होगी तो यह बात अलग हो सकती है। एडीसी ने कहा कि मणिपुर ब्लास्ट में डोगरा रेजीमेंट पर हमला हुआ। जिसमें अधिकतर सैनिक हिमाचल प्रदेश से होते हैं।

विज्ञापन

मणिपुर उग्रवादी हमले में बिलासपुर का राजेश कुमार शहीद

three soldiers from himachal kiiled in Manipur militant ambush.

मणिपुर में वीरवार को हुए बड़े उग्रवादी हमले में बिलासपुर का वीर सपूत शहीद हो गया। राजेश कुमार निवासी हीरापुर गांव से संबंध रखते थे। वह छठी डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। दुखद घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शहीद की पार्थिव देह शुक्रवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंच सकती है।

राजेश कुमार (36) तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई भी सेना में भी सेवाएं दे रहे हैं। पिता जोगेंद्र सिंह भी सेना से ही सेवानिवृत हुए हैं। पंचायत प्रधान देशराज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि राजेश अपने पीछे एक बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं। छठी डोगरा रेजीमेंट राजेश कुमार हवलदार के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed