फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three person died in truck accident at paonta sahib sirmour

200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, तीन की मौत

Thu, 14 Jun 2018 08:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 14 Jun 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
three person died in truck accident at paonta sahib sirmour

पांवटा विस क्षेत्र के बनौर में देर शाम एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम 407 ट्रक राजपुर से बनोर  की तरफ जा रहा था। अचानक बनौर के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। ट्रक के गिरने से इलाके में जोर की आवाज हुई। जिसे सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े।
विज्ञापन


सभी, घायलों को कड़ी मकश्त के बाद गहरी खाई से बहार निकाला ओर अस्पताल पहुंचाया । लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पांवटा विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी समेत स्थानीय अधिकारी सिविल अस्पताल पांवटा पंहुचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे का शिकार

three person died in truck accident at paonta sahib sirmour
अस्पताल में चिकित्सकों ने 26 वर्षीय राहुल पुत्र अर्जुन सिंह, 25 वर्षीय धीरज पुत्र किशन सिंह व 34 वर्षीय सुंदर सिंह को मृत घोषित किया गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। 

डीएसपी ने कहा की बनौर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।  बनौर सड़क हादसा के मृतकों के परिजनों को फौरी सहायता प्रदान की गई । राजस्व विभाग के कानूनगो एस मोहिल व पटवारी गीता राम ने पीड़ित परिजनों को 20- 20 हजार फ़ौरी राहत राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed