{"_id":"59e63dc44f1c1b65548b8063","slug":"three-people-died-in-vehicle-accident-at-manali-leh-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली-लेह मार्ग पर तंगलंगला दर्रा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली-लेह मार्ग पर तंगलंगला दर्रा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-लेह मार्ग पर तंगलंगला दर्रा के समीप 22 मोड़ में एक वाहन पलटने से इसमे सवार तीन लोगों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि महेन्द्रा जायलो वाहन जेके-10-9015 मनाली से लेह की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की सरहद में दुर्घटना होने के कारण हिमाचल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन लदाख से लौट रहे कुछ पर्यटकों ने इस घटना की तस्वीरें अमर उजाला से सांझा की है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्घटना में शिकार हुए युवकों के शवों को निकाल कर जम्मू कश्मीर पुलिस लेह ले गई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग लदाख क्षेत्र के है। उधर, एसपी लाहौल स्पीति ने बताया कि दुर्घटना जम्मू-कश्मीर के सरहद में हुई है। लिहाजा उन्हें इस बारे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन