फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three people died in nagrota bagwan

इन तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Wed, 30 Jul 2014 07:17 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
three people died in nagrota bagwan

तीन दिन पहले नगरोटा बगवां के बाल मेले में उत्साहपूर्ण शिरकत करते दिखे तीन नौजवानों की हादसे में दर्दनाक मौत से हर कोई गमगीन है। इनमें से दो अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बलधर-जसौर संपर्क मार्ग पर मंगलवार को हुई घटना में तीन युवकों की मौत ने जहां उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

विज्ञापन


वहीं आपदा प्रबंधनको लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक एक के बाद एक गिरे भारी-भरकम पत्थरों से वाहन चालक संभल नहीं पाया और कार पूरी तरह से मलबे में दब गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पत्थर हटाए और कार से तीन लोगों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पहले कर चुके थे मलबा हटाने की गुजारिश

three people died in nagrota bagwan

घटनास्थल पर लोगों की ओर से विभाग के खिलाफ रोष स्वरूप गुस्से में की गई नारेबाजी अकारण नहीं थी, लोग पहले भी कई बार घटना स्थल की पहाड़ी पर अटके मलबे को हटाने का आग्रह कर चुके थे।

जसौर के वार्ड पंच मनजीत कुमार, प्यारे लाल, दीनानाथ, करनैल और हरनाम सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासियों के आग्रह को यदि विभाग ने मान कर पहाड़ी की चट्टानों को पहले ही हटा दिया होता तो आज तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ न गिरता।

घटनास्थल पर विभाग की जेसीबी का समय पर न पहुंचना और पुलिस द्वारा घटनास्थल पर देरी से पहुंचने से भड़के क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी करके अपना रोष व्यक्त किया।

लोगों ने बाहर निकाले शव

three people died in nagrota bagwan

हैरत की बात तो यह है कि मलबे में दबी कार से शवों को बाहर निकालने की लोगोें द्वारा लंबे समय तक कोशिश चलती रही, लेकिन एंबुलेंस 108 के अलावा न तो विभाग और न ही प्रशासन से अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे की खबर फैलते ही हर कोई घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा।

बहरहाल इस हादसे ने तीन परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। 30 से 40 वर्ष के बीच की उम्र के तीनों युवक विवाहित थे। बड़ोह रोड के नवदीप ठाकुर (सोनू), 53 मील के राजकुमार और घुरकड़ी के धीरेंद्र शर्मा अपने परिवार तथा नन्हे बच्चों को बिलखता छोड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed