फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three people died in car accident at kupvi chaupal

कार खाई में गिरने से तीन की मौत, हादसे में एक घायल की हालत गंभीर

Fri, 19 Jan 2018 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरवा (रोहड़ू)
अमर उजाला ब्यूरो, नेरवा (रोहड़ू) Updated Fri, 19 Jan 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
three people died in car accident at kupvi chaupal

कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कार वीरवार दोपहर करीब एक बजे कुपवी से तरांह की ओर जा रही थी। 

विज्ञापन


गाड़ी में चार व्यक्ति सवार थे। कुपवी से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे पुटेड़ च्यामा के समीप गाड़ी अचानक पांच सौ मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई। शवों को खाई से निकालने के लिए पुलिस और लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए कुपवी अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए हादसे का शिकार

three people died in car accident at kupvi chaupal

जहां से उसे गंभीर अवस्था में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान प्रकाश (26) पुत्र रणीया, संदीप (27) पुत्र किरपा राम गांव टिक्कर डाकघर कुलग तहसील कुपवी के रुप में की गई है। जगत सिंह (48) पुत्र जीत सिंह गांव बागी, डाकघर चाडोली का रहने वाला था।

घायल की पहचान बॉबी (22) पुत्र मोही राम, च्यामा के रुप में हुई है। प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। इधर, डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed