{"_id":"a3b97a578a71b64da499237fcc9a5e3f","slug":"three-participants-in-asian-games-from-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स में दमखम दिखाएंगे पद्रेश के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स में दमखम दिखाएंगे पद्रेश के तीन खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 14 Sep 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश एमेच्योर कबड्डी संघ की बैठक राज्य विद्युत विश्राम गृह बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष ठाकुर रामलाल ने की। बैठक में पिछले वर्ष की गतिविधियों पर चरचा के अलावा आगामी वर्ष में होने वाली प्रतियोगिताओं पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सीनियर (पुरुष व महिला वर्ग) जिला शिमला के नेरवा में 11, 12, 13 अक्तूबर को होंगी। वहीं, सर्कल एवं बीच कबड्डी प्रतियोगिता जिला ऊना में व नोर्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता जिला बिलासपुर में 10 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
ठाकुर ने बताया कि 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक साऊथ कोरिया में होने वाली 17वीं एशियन खेलों में अजय ठाकुर, पूजा ठाकुर, कविता खेलने जाएंगे। इसके लिए उन्होंने इन खिलाडि़यों को बधाई दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन खिलाडि़यों का सम्मान उत्तरी जोन कबड्डी प्रतियोगिता में किया जाएगा। बैठक में अजय ठाकुर, रमेश सिंह, टेक चंद शर्मा, श्याम लाल ठाकुर, पवन, रणजीत, करनैल, डिंपल, विजय पाल चंदेल, प्रकम वशिष्ठ, हर्ष ठाकुर, महासचिव नंद लाल ठाकुर मौजूद थे।