फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three months sugar quota at ration dipos

राशन डिपो में एक साथ मिलेगा चीनी का तीन माह का कोटा

Fri, 04 Aug 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 04 Aug 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
three months sugar quota at ration dipos

सरकारी राशन के डिपो में चीनी मिलने का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को अब जुलाई में पिछले तीन माह का कोटा एकसाथ मिलेगा। खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता मामलों के मंत्री जीएस बाली ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा उचित मूल्य की दुकानों में सात दालें काले मसर, राजमाह, काबली चना, साबुत उड़द, मलका तथा दाल चना उपलब्ध है।

विज्ञापन


पसंद की तीन दालें उपभोक्ता प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मंडल की बैठक में 112 थोक विक्रय भंडारनों का पूरी तरह से आटोमेशन किया गया है। होटल ट्रिपल एच में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री जीएस बाली ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति  निगम के कर्मियों को 15 हजार रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृति की गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही  सेवानिवृत्ति पर 10 हजार के सामान अथवा नकद वॉउचर की राशि को बढ़ाकर 25 हजार करने का निर्णय लिया गया है। बाली ने कहा कि चंबा के चुवाड़ी में नया पेट्रोल पंप खोला जाएगा। टांडा तथा नेरचौक में दवाइयों की दुकानें खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  वर्ष 2017-18 के लिए 7 लाख स्कूल वर्दी का ऑर्डर दिया गया है। मुख्यमंत्री वर्दी योजना के अंतर्गत 1.77 लाख वर्दियों की आपूर्ति 5 अगस्त से शुरू हो  जाएगी। टांडा नेरचौक में दवा की दुकानें खोलेंगी जबकि सिद्धपुर, चैतड़ू, राजगढ़ तथा नेरवा में नए गोदामों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed