फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three migrants found under suspicious circumstances in rented room, one dead, two unconscious

हमीरपुर: किराये के कमरे में संदिग्ध हालात में मिले तीन प्रवासी, एक की मौत, दो बेहोश

Thu, 16 Dec 2021 10:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 10:21 PM IST
सार

 किराये के कमरे में रह रहे तीन प्रवासियों में से एक का शव संदिग्ध हालात में मिला है, जबकि दो बेहोशी की हालत में मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि अंगीठी के धुएं की गैस से दम घुटने के कारण एक प्रवासी की मौत हो गई। दो बेहोश प्रवासियों को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Three migrants found under suspicious circumstances in rented room, one dead, two unconscious
प्रवासी की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना नादौन के तहत बेला पंचायत में किराये के कमरे में रह रहे तीन प्रवासियों में से एक का शव संदिग्ध हालात में मिला है, जबकि दो बेहोशी की हालत में मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि अंगीठी के धुएं की गैस से दम घुटने के कारण एक प्रवासी की मौत हो गई। दो बेहोश प्रवासियों को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। जहां पर एक को होश आ गया है, जबकि दूसरा बेहोश ही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। इन तीनों में से दो सगे भाई तथा एक उनका चचेरा भाई है। मृतक की पहचान परवेश कुमार (36) पुत्र विश्वनाथ निवासी रायबरेली अमेठी के तौर पर हुई है, जबकि उसका सगा भाई शिव कुमार (26) वीरवार शाम तक गंभीर हालत में है। इनका चचेरा भाई आनंद (25) होश में आ गया है। परवेश के अन्य भाई बृजेश कुमार ने बताया कि वह अपने भाइयों सहित कई वर्षों से बेला गांव में किराये के मकान में रहता है। उसने बताया कि रात के समय भाइयों ने मिलकर मछली के साथ भोजन किया और घर के बाहर अंगीठी में आग जला कर सेंक रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान वह किसी काम से अपने अन्य दोस्तों के पास चला गया। रात को तीनों भाइयों ने अंगीठी अपने कमरे में रख ली और दरवाजा बंद कर लिया। जब सुबह वह काफी देर तक नहीं उठे तो उनके अन्य रिश्तेदारों ने दरवाजा खोला और पाया कि तीनों बेसुध पड़े हैं। जिसके चलते वह तीनों को तुरंत नादौन अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने परवेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि, शिव कुमार व आनंद को गंभीर हालत में हमीरपुर रेफर कर दिया गया। उधर, इस मामले में पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी पूर्ण भगत ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आगे छानबीन की जा रही है। वहीं, थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed