{"_id":"59143f8c4f1c1b231f852eca","slug":"three-killed-in-road-accident-at-rohru-shimla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला के रोहड़ू के पास खाई में गिरी मारुति वैन, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के रोहड़ू के पास खाई में गिरी मारुति वैन, तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Fri, 12 May 2017 06:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते रोहड़ू में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। पुलिस से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा सनैल मुंगरा ढांक के पास हुआ है।
विज्ञापन
यह मारुति वैन CH 01 AC-5538 सनैल से कुडू की ओर आ रही थी। वैन में कुल तीन लोग सवार थे। जैसे ही मुंगरा ढांक के पास पहुंचे कि अचानक चालक मोहन ने नियत्रण खो दिया। इससे कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में चालक मोहन (23) निवासी छड़ी जुब्बल, रोशनलाल (50) निवासी खरशाल जुब्बल और राजू (37) कनसरू डोडरा क्वार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन किसी भी शख्स की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी मदनकांत का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है।