फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three killed in road accident at pangi, chamba.

हिमाचल के पांगी में सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 8 घायल

Sat, 18 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांगी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांगी (चंबा) Updated Sat, 18 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accident at pangi, chamba.
मरने वालों में दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल है।

हिमाचल की जनजातीय घाटी पांगी के धरवास में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को स्कार्पियो गाड़ी नंबर एचपी-45-1024 में सवार होकर सभी लोग अंश गांव से मिंधल की ओर जा रहे थे। जहां रास्ते में चलोली के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में मरने वालों की पहचान अवतार पुत्र शिव चरण (52) निवासी चलोली, जमना पत्नी देवी सिंह व रत्तो देवी पत्नी हंस राज निवासी धरवास के रूप में हुई है। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाए गए घायल

Three killed in road accident at pangi, chamba.
घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों में दाखिल किया गया है। - फोटो : Demo pic

घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों में दाखिल किया गया है। एसडीएम कर्म सिंह चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। राहत व बचाव कार्य चलाया गया, जिसमें घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी मदद दी गई है। उधर, पुलिस ने भी इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था। पुलिस पूरे मामले में घायलों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की भी जांच को रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed