फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Killed in Car Accident at Theog.

शिमला के ठियोग में कार हादसा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Mon, 20 Feb 2017 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई(रोहड़ू)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई(रोहड़ू) Updated Mon, 20 Feb 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
Three Killed in Car Accident at Theog.

शिमला के ठियोग हाटकोटी सड़क पर पट्टीढांक के समीप शनिवार देर रात एक मारुति वैन गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये वैन  एचपी 10बी 5760 खड़ापत्थर से कोटखाई की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


इसी बीच पट्टीढांक के समीप गाड़ी अचानक बेकाबू होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे का पता रविवार सुबह चला जब स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला गया। एक शव के पास से पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस मिला जिसके आधार पर मृतकों के परिजनों से संपर्क साधा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गई इन तीन लोगों की जान

Three Killed in Car Accident at Theog.

इसके बाद परिजनों के पहुंचने के बाद शवों की शिनाख्त हो पाई। घटना में चिड़गांव तहसील के खरशाली निवासी काम राज(40) पुत्र सागर दास,  तेलगा गांव निवासी रतन पवार(35) पुत्र तेजराम और संदासू गांव निवासी रविकांत(30) पुत्र देवेंद्र की मौत हुई है।

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें सुबह के समय मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed