फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three killed as Tracks Vehicle Falls into Gorge at Rampur.

खाई में गिरी बारातियों से भरी ट्रैक्स गाड़ी, 3 की मौके पर मौत

Fri, 04 Nov 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 04 Nov 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
Three killed as Tracks Vehicle Falls into Gorge at Rampur.

शिमला के रामपुर बुशहर उपमंडल की भड़ावली पंचायत के चौकानाला के पास बारातियों का वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायल तीन लोगों को रामपुर के खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसे पुलिस ने शाम को सुंगरी में दबोच लिया। हादसा बुधवार रात को करीब दस बजे हुआ। वाहन में चालक समेत 12 लोग सवार थे। रामपुर के कार्यवाहक थाना प्रभारी गंगा देव नेगी ने बताया कि बुधवार रात को करीब दस बजे ट्रैक्स एचपी 51 टी-9026 में बाराती रोहड़ू से भड़ावली पंचायत के कमलाऊ गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


चौकानाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चंद्रमोहन (24) पुत्र रणवीर निवासी मशैली (भड़ावली), सुनील चौहान (20) पुत्र साधराम निवासी कमलाऊ और भूषण चौहान (22) पुत्र महावीर निवासी कमलाऊ की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए हैं घायल

Three killed as Tracks Vehicle Falls into Gorge at Rampur.

मदन (28) पुत्र परसराम गांव रसेंदली, रजनीकांत (18) पुत्र केदार सिंह निवासी कमलाऊ और निखिल (14) पुत्र केवल राम निवासी कमलाऊ को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया है।

अन्य घायलों में अमित (16) पुत्र योगराज निवासी कमलाऊ, अरुण कुमार (25) पुत्र होरी लाल निवासी निरमंड (कुल्लू), बलवंत (28) पुत्र प्यारेलाल निवासी छलावट और मोहित (14) पुत्र लेखराज निवासी कमलाऊ, विशाल (21) मोहन लाल का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद चालक अशोक कुमार निवासी कलेडा मौके से फरार हो गया था। इसे बाद में पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

सीपीएस नंदलाल, डीएसपी सोमदत्त और एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को 10-10 हजार, जबकि घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी। उधर, डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed