{"_id":"5de24eb38ebc3e54e227a34a","slug":"three-fold-hike-in-price-of-apple-and-kiwi-plants-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बागवानों को झटका, तीन गुना बढ़े सेब-कीवी पौधों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बागवानों को झटका, तीन गुना बढ़े सेब-कीवी पौधों के दाम
Mon, 02 Dec 2019 11:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
किसानों के बाद अब बागवानों के हाथ भी निराशा लगी है। पहले रबी की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य नाममात्र बढ़ाकर अब जयराम सरकार ने बागवानों को भी झटका दिया है। सर्दी के मौसम में रोपे जाने वाले पौधों के दाम में तीन गुना बढ़ोतरी कर दी है। बिना सब्सिडी वाले सेब पौधे का रेट 30 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया है, जबकि यही पौधा सब्सिडी पर बागवानों को 50 रुपये में मिलेगा, जो पिछले वर्ष 15 रुपये और बिना सब्सिडी के 30 रुपये में मिला था। ऐसे ही कीवी का पौधा गत वर्ष के 45 रुपये के रेट के मुकाबले इस बार 150 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
पौधे की प्रजाति पिछले रेट इस बार
एप्पल: नान सुपर टाइप
एप्पल ऑन सीडिंग रूट स्टाक 30 100
एप्पल ऑन क्लोनल रूट स्टाक 50 125
एप्पल: सुपर टाइप
एप्पल ऑन सीडिंग रूट स्टाक 40 100
एप्पल ऑन क्लोनल रूट स्टाक 50 150
फ्लावरिंग क्रैब एप्पल 30 80
चेरी (ऑन क्लोनल रूट स्टाक) 50 100
खुंबानी 30 80
अखरोट 70 150
जापानी फल 30 80
आडू 30 80
बादाम 30 80
अनार 35 50
जैतून 35 50
कीवी 45 150
उद्यान विभाग ने इस बार शरदकालीन पौधों के दामों में वृद्धि की है, लेकिन सब्सिडी पर यही पौधे बागवानों को आधे रेट पर मिलेंगे। - डॉ. अजय धीमान, एमडी, एचपी नर्सरी प्रबंधन सोसायटी, उद्यान विभाग
विज्ञापन