फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Female Died due to Scrub typhus at IGMC Shimla.

हिमाचल में स्क्रब टायफस का कहर, एक ही दिन में तीन मौतें

Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three Female Died due to Scrub typhus at IGMC Shimla.

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टायफस से दो महिलाओं और एक युवती की मौत हो गई। एक साथ तीन मौतें होने से आईजीएमसी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। तीनों ही मरीज अलग-अलग जिलों के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


स्क्रब टायफस से मौत की पुष्टि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने की है। उन्होंने बताया कि इनमें से दो महिलाओं की मौत बुधवार सुबह जबकि लड़की की मौत मंगलवार देर रात हुई है। स्क्रब से मरने अब तक यह आंकड़ा 13 पहुंच गया है।
विज्ञापन


अभी तक चार सौ से ज्यादा लोग स्क्रब टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। अस्पताल में चौपाल की रहने वाली नेहा (14) का चिल्ड्रन वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा था। लेकिन मंगलवार देररात लड़की की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं ने भी तोड़ा दम, आप भी रहें सावधान

Three Female Died due to Scrub typhus at IGMC Shimla.
डॅा. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी - फोटो : अमर उजाला

युवती के अलावा सोलन की रहने वाली अनीता (30) और बिलासपुर झंडुता की हरि देवी (65) का भी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इन दोनों महिलाओं की मौत बुधवार सुबह हुई। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को खेतों में काम करने से पहले अपने हाथों व पैरों को पूरी तरह से ढक कर रखना चाहिए।

ताकि माइट (पिस्सू) के काटने से वह इस रोग की चपेट में न आए। डॉक्टरों ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार व शरीर में दर्द तथा जकड़न महसूस हो तो वह तुरंत चिकित्सकों से संपर्क करे। शुरूआती दौर में इलाज मिलने से इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।

लक्षणों का पता चलते पहुंचे अस्पताल
जिन मरीजों को बुखार व शरीर में दर्द हो तो वह जल्द अस्पताल पहुंचे। ऐतिहात बरतने से बीमारी से बचा जा सकता है।
- डॉ. रमेश चंद , - वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed