फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three districts of himachal govt award for beti bachao beti padao abhiyan

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में हिमाचल का डंका, तीन जिलों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 27 Jul 2019 07:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/शिमला/नाहन(सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/शिमला/नाहन(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jul 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
three districts of himachal govt award for beti bachao beti padao abhiyan
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में हिमाचल का एक बार फिर डंका बजा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए राज्य के तीन जिलों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। मंडी जिले को एक साल में दूसरी बार जबकि शिमला जिले को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में जिला सिरमौर देश की टॉप टेन पंचायतों में शामिल हो गया है। यह पुरस्कार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता से संबंधित अभियान एवं गतिविधियों के शानदार क्रियान्वयन पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 7 अगस्त को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। इससे पहले मंडी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में प्रभावी सामुदायिक सहभागिता के लिए 24 जनवरी 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने तत्कालीन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त किया था। दोनों जिला उपायुक्तों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव आस्था सक्सेना खटवानी की ओर से पत्र जारी किया गया है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 7 अक्तूबर, 2018 को जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया था। जिले में लैंगिक असंतुलन दूर करने के लिए लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर काम किया जा रहा है।

अमर उजाला का अपराजिता अभियान भी महिलाओं को करता है जागरूक

कार्यकारी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि अभियान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ कर बालिका गौरव उद्यान योजना भी शुरू की गई है। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा ने बताया कि जिले में शिशु लिंगानुपात में सुधार और 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग की शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए सभी को सक्रिय भागीदारी एवं समन्वित प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

अमर उजाला का अपराजिता अभियान भी महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए बने कानूनों के प्रति शिक्षित करता है। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं और अन्य संस्थाओं में महिलाओं को जागरूक किया जाता है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में देश के टॉप टेन में सिरमौर

three districts of himachal govt award for beti bachao beti padao abhiyan

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में जिला सिरमौर देश की टॉप टेन पंचायतों में शामिल हो गया है। अभियान के सफल कार्यान्वयन को लेकर सिरमौर जिले का नाम देश में रोशन हुआ है।

उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को एक जन आंदोलन का रूप देकर लोगों को समाज में बेटी के महत्व बारे जागरूक किया गया।

इसके परिणामस्वरूप जिला में गत वर्ष के दौरान एक हजार बालकों के मुकाबले 1004 कन्याओं का जन्म हुआ है, जो कार्यक्रम की बहुत बड़ी उपलब्धि है । देश के 648 जिलों में से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 जिलों का चयन हुआ है, जिसमें सिरमौर भी एक है।

सात अगस्त को दिल्ली में एक भव्य समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ आने वाले 10 जिलों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि गत वर्ष के दौरान पांवटा साहिब विकास खंड में 1509 बालकों के मुकाबले 1588 कन्याओं ने जन्म लिया था।

सिरमौर में 2011 की जनगणना के मुताबिक कन्या जन्म दर लिंगानुपात 918 था, जो अब बढ़कर 963 हो गया है। नाहन विकास खंड की क्यारी पंचायत ने 2014 के आंकड़ों के अनुसार 1000 बेटों की तुलना में 1431 बेटियों ने जन्म लिया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी मदन सिंह चौहान ने बताया कि 2018-19 के दौरान जिले में  कन्या शिशु लिंगानुपात 1004 दर्ज होने के आधार पर सिरमौर जिले को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मिलेगा। यह जिला के लिए गौरव का विषय है। इस बारे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से पत्र प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed