{"_id":"6050baac8ebc3ee651745274","slug":"three-died-including-iti-student-in-road-accidents-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सड़क हादसों में आईटीआई छात्र समेत तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सड़क हादसों में आईटीआई छात्र समेत तीन युवकों की मौत
Tue, 16 Mar 2021 07:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
सुन्नी में कार हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा बालूगंज थाना क्षेत्र के शोघी-सायरी संपर्क मार्ग पर हुआ। यहां कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तरुण शर्मा (36) पुत्र भास्कर नंद, रविंद्र कुमार (35) पुत्र प्रेम लाल, गांव डढोग, तहसील सदर जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। दोनों पेशे से चालक थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह मृतक तरुण अपने दोस्त रविंद्र के साथ शोघी की तरफ आ रहा था। इसी बीच सलाणा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा लुढ़का। स्थानीय लोगों ने हादसा होते देख लिया और बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी र्गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों की मौत हो गई। सुन्नी थाना क्षेत्र के तहत पंचायत करयाली में हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दूसरा युवक घायल हुआ है। मृतक की पहचान आकाश वर्मा (21) पुत्र इंद्र सिंह वर्मा, गांव करयाली तहसील सुन्नी निवासी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
हादसे में सुरेश कुमार (21) पुत्र छांगू राम घायल हुआ है। हादसा देर रात बंसतपुर-किंगल संपर्क मार्ग पर करयाली बाईफिरकेशन के पास हुआ। वाहन सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों युवक जलोग में आईटीआई की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि हादसों के तीन युवकों की मौत हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन