अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौली के गुनाई-बरोटीवाला संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान झारखंड व हरियाणा निवासियों के रूप में हुई है जो स्थानीय स्टोन क्रशर में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरू परमेश्वर स्टोन क्रशर का ट्रैक्टर गुनाई-बरोटीवाला संपर्क मार्ग जोहड़ी से स्टोन क्रशर को जाने वाली सड़क से जा रहा था। इस बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट कर दूसरी सड़क तक जा पहुंचा। इसकी चपेट में आने से सवार दो लोग सहित चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पंहुच शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों की पहचान झारखंड निवासी अकलु सिंह, सुमित और मृतक चालक की पहचान रविंद्र निवासी हरियाणा जिला कुरुक्षेत्र के रूप में की है।
पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना की पुष्टि एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
गुनाई में ट्रैक्टर में हुई तीन लोगों की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पटवारी ने भी मौके का जायजा लिया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से पटवारी अमित सिंह ने मृतक के परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की।