{"_id":"5ed667068ebc3e9046022f68","slug":"three-died-in-road-accident-at-karsog-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत
Tue, 02 Jun 2020 09:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के केएनएच अस्पताल से लौट रहे दंपती समेत तीन की हादसे में मौत हो गई है। हादसा मंगलवार दोपहर बाद माहौटा में पेश आया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद दंपती कुलदीप और उसकी पत्नी दीपिका निवासी शलौट अपने रिश्तेदार जयदेव (46) के साथ कार में अपने घर शलौट लौट रहे थे।
विज्ञापन
माहौटा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन कार सवार तीनों दम तोड़ चुके थे। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कार करीब चार 400 मीटर खाई में गिरी है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। शवों को लोगों की मदद से खाई से निकाला गया है।
विज्ञापन