चार सड़क हादसों में तीन की मौत, 10 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में चार अलग-अलग जगहों पर पेश सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत गांव छत्तरपुर ढाडा में पेश आए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल हुआ है। मृतक की पहचान राजीव निवासी छत्तरपुर के रूप में हुई है।
हादसे में घायल हुए युवक की पहचान विनोद कुमार निवासी गांव छत्तरपुर जिला ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव निवासी छत्तरपुर विनोद के साथ मंगलवार देर रात संतोषगढ़ से छत्तरपुर अपने घर जा रहे थे।
जब वह छत्तरपुर ढाडा पहुंचे तो सड़क पर तेज तूफान से एक वृक्ष गिरा हुआ था। अंधेरे के कारण सड़क पर गिरा पेड़ न दिखा और बाइक गिरे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों युवकों को बीबीएमबी नंगल ले जाया गया, जहां से राजीव को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। राजीव के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।
अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से जा टकराई कार
उधर, चौकी प्रभारी कल्याण सिंह का कहना है कि पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा उपमंडल अंब के चुरुड़ू में बुधबार सुबह तेज रफ्तारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराते हुए सीधे आम के पेड़ से जा टकराई।
हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार कार चालक बैजनाथ से गाजियाबाद जा रहा था कि चुरुड़ू में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आरा मशीन की तरफ को पलट गई।
कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मदनपुर बसोली में भी दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
बस के नीचे दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला
हादसे में योगेश पुत्र जगत राम निवासी गांव बसोली जिला ऊना तथा फिरोज खान निवासी गांव चंदपुर जिला बिलासपुर व उसकी पत्नी आशु और बेटी कशिश को चोटें आई हैं। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं टाहलीवाल बस अड्डे पर अमराली की ओर से आ रहा एक टिपर अनियंत्रित होकर एक निजी बस से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हुए हैं।
मृतकों में परमजीत निवासी गांव कर्मपुर तहसील हरोली और पवन कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टिपर की टक्कर से बस अड्डे पर खड़ी बस आगे खड़े बाइक व स्कूटर से टकरा गई, जिससे बाइक पर बैठे हुए लोग बस के नीचे आ गए।
बस के नीचे दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला गया। हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, डीएसपी धनराज सिंह का कहना है की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।