फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three died among BRO engineer in accident at kinnaur

चट्टान गिरने से बीआरओ के इंजीनियर समेत तीन की मौत

Wed, 22 Feb 2017 12:41 PM IST
धर्मेंद्र बोगाटो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
धर्मेंद्र बोगाटो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
three died among BRO engineer in accident at kinnaur

किन्‍नौर जिले में तिब्‍बत की सीमा के साथ लगते गांव शलखर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के वाहन पर अचानक चट्टान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बीआरओ के सहायक अधिशासी अभियंता बीआर बुरागी, महाराष्ट्र वर्कशॉप मैकेनिक रवि कुमार और श्रमिक सुनील सोरेन शामिल हैं।

विज्ञापन


घायलों में वर्कशॉप मैकेनिक भास्कर पंवर और चालक मोहन सिंह शामिल हैं। बीआरओ के कमाडिंग ऑ‌फिसर आरके आनंद ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब 4.30 बजे शलखर गांव के मुख्य मार्ग पर जा रही बीआरओ की बोलेरो कैंपर जीप पर अचानक चट्टान गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में सहायक अधिशासी अभियंता बीआर बुरागी, वर्कशॉप मैकेनिक रवि कुमार और श्रमिक सुनील सोरेन ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि दो घायल हो गए। घायल भास्कर पंवर और चालक मोहन सिंह को मेडिकल अस्पताल समदो में प्राथमिक उपचार के बाद पूह अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed