पेड़ से टकराई कार, भाई-बहन समेत तीन की मौत
हिमाचल के कागड़ा जिले में देहरा उपमंडल के सुनहेत में हाइवे पर कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार रात करीब एक बजे हुए इस हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चचेरे भाई ने बाद में दम तोड़ दिया।
हादसे में घायल एक अन्य भाई सीएमसी लुधियाना में उपचाराधीन है। श्रवण कुमार(31) पुत्र अर्जुन दास निवासी गुप्त गंगा रोड कांगड़ा नैनो कार में होशियारपुर से आ रहे थे। कार में श्रवण के अलावा उसका भाई मोहन (29) बहन भारती (21) और चचेरा भाई नीरज सुकेजा (होशियारपुर) भी सवार थे।
रात करीब एक बजे हुआ हादसा
रात करीब एक बजे सुनहेत में कार अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में भारती और नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज सुकेजा ने बाद में दम तोड़ा। श्रवण कुमार सीएमसी लुधियाना में उपचाराधीन है।
घटनास्थल पर पटाखे और मिठाई के डिब्बे इधर-उधर बिखरे हुए थे। डीएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।