फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three days warning of hail and storm in Himachal, weather will be bad till May 7

हिमाचल में तीन दिन ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, सात मई तक खराब रहेगा मौसम

Fri, 01 May 2020 08:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Three days warning of hail and storm in Himachal, weather will be bad till May 7
रोहतांग से जाता ट्रक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बारिश के पूर्वानुमान के बीच शुक्रवार का दिन इस सीजन का अभी तक सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। चटक धूप खिलने से ऊना में इस साल का अभी तक सबसे अधिक पारा 38 डिग्री दर्ज हुआ। कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर में भी गर्मी से पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। राजधानी शिमला में इस सीजन का शुक्रवार सबसे गर्म दिन रहा। शहर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज हुआ। उधर, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तीन से पांच मई तक ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आ रहे इस बदलाव से प्रदेश के सभी जिलों में सात मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 38.0, बिलासपुर में 34.5, हमीरपुर में 34.3, कांगड़ा में 32.6, सुंदरनगर में 31.7, चंबा में 31.2, नाहन में 30.4, सोलन में 27.5, भुंतर में 30.4, धर्मशाला में 24.6, केलांग में 18.6 और कल्पा में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 19.1, कांगड़ा में 16.5, ऊना में 18.5, शिमला में 13.6 और धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

अप्रैल में आठ जिलों में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे

Three days warning of hail and storm in Himachal, weather will be bad till May 7
रोहतांग में बीते साल से फंसा पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल में प्रदेश के आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे। हालांकि तीन जिलों ऊना, किन्नौर और लाहौल स्पीति में कम बारिश होने से पूरे प्रदेश की औसत में सामान्य से नौ फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।

अप्रैल में 60.2 मिलीमीटर को सामान्य बारिश माना गया है। इस साल अप्रैल में 54.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना जिला में कम बारिश होने से पूरे प्रदेश की औसत सामान्य से कमी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed