फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three cricketers of DAV Duttnagar will play in the national tournament in Mumbai

रामपुर: मुंबई में राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलेंगे डीएवी दत्तनगर के तीन क्रिकेटर

Fri, 18 Nov 2022 04:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Nov 2022 04:46 PM IST
सार

हमीरपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल दत्तनगर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। स्कूल के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह खिलाड़ी मुंबई में प्रतिभा दिखाएंगे। 

विज्ञापन
Three cricketers of DAV Duttnagar will play in the national tournament in Mumbai
राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलेंगे डीएवी दत्तनगर के तीन क्रिकेटर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल दत्तनगर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। स्कूल के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह खिलाड़ी मुंबई में प्रतिभा दिखाएंगे। हमीरपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में शिमला की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में पांच जोन की टीमों ने दमखम दिखाया। खिताबी मुकाबले में शिमला ने हमीरपुर को शिकस्त देकर प्रतियोगिता अपने नाम की। टीम में डीएवी दत्तनगर स्कूल के छह खिलाड़ी शामिल रहे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में आयुष जिष्टू जो टीम के कप्तान थे, उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। वहीं दत्तनगर के सक्षम को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और साहिल चौहान को सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता चौहान ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। टीम के कोच दयाल सिंह कायथ ने कहा कि तीन खिलाड़ियों का चयन नेशनल के लिए हुआ है, जो दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। शारीरिक शिक्षक हनी ठाकुर ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed