{"_id":"5c6d7832bdec2273771f3d44","slug":"three-cities-of-himachal-will-be-connected-to-gas-pipeline-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पाइपलाइन सुविधा से जुडेंगे हिमाचल के तीन शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस पाइपलाइन सुविधा से जुडेंगे हिमाचल के तीन शहर
Wed, 20 Feb 2019 10:15 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर-ऊना और बिलासपुर को आने वाले समय में रसोई गैस पाइपलाइन सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के लिए तैयार की गई योजना को मंजूरी मिल चुकी है। आने वाले समय में इस पर भी काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सांसद जुखाला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को गैस सिलिंडर के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। लोगों को सीधे पाइपलाइन से जोड़कर गैस मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
योजना के तहत पहले शहरों को ही जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने टैक्स में भी लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की गाइडलाइन को देखें तो सीधे 9.5 लाख रुपये तक की आय वाले लोग टैक्स के दायरे से बाहर होंगे।
विज्ञापन
उन कारोबारियों को भी बड़ी राहत दी गई है, जिनका कारोबार 1.5 करोड़ से कम है। कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए आने वाले दस सालों में 750 लाख करोड़ का प्रावधान किया है।
इसमें तीन महीनों में किसानों को 20 हजार करोड़ की राहत जारी कर दी जाएगी। विधायक सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल एवं राजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, अनिता ठाकुर, उपायुक्त विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।