{"_id":"6afacae5a94b0901e003193f","slug":"three-children-missing-from-theog-shimla-police-search-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: ठियोग से तीन बच्चे लापता, तलाश में जुटी पुलिस और परिजन; लोगों से जानकारी देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: ठियोग से तीन बच्चे लापता, तलाश में जुटी पुलिस और परिजन; लोगों से जानकारी देने की अपील
Mon, 16 Nov 2026 02:51 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:51 PM IST
सार
शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र से तीन बच्चे 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे से लापता बताए जा रहे हैं। बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
ठियोग से तीन बच्चे लापता
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र से तीन बच्चों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों बच्चे 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे से लापता बताए जा रहे हैं। बच्चों के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस और स्थानीय लोग तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता बच्चों में दिव्यांश, निवासी गांव नमोटी, तहसील ठियोग; आदित्य शर्मा, निवासी गांव धगाली, डाकघर बलग, तहसील ठियोग और शिवांश शर्मा, निवासी गांव चिखड़, डाकघर संधू, तहसील ठियोग शामिल हैं।
विज्ञापन
घर नहीं लौटे तो शुरू की तलाश
बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे से अपने घरों से लापता हैं। काफी समय तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस और परिजन बच्चों की तलाश में जुटे हैं। तीनों के एक साथ लापता होने की सूचना से क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
आम जनता से जानकारी देने की अपील
स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी ने इन बच्चों को कहीं देखा है या उनके संबंध में कोई जानकारी मिली है तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें। छोटी से छोटी जानकारी भी तलाश में मददगार हो सकती है। लोगों से यह भी आग्रह किया गया है कि बच्चों से संबंधित सूचना साझा करते समय उसकी पुष्टि जरूर करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। इस समय बच्चों की सुरक्षित वापसी सबसे महत्वपूर्ण है।
