{"_id":"3c25eaa977fb6055239cc7a0e9f02d22","slug":"three-artist-from-kullu-will-show-their-talent-in-marrycom","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैरीकॉम’ में हुनर दिखाएंगी कुल्लू की तीन आर्टिस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैरीकॉम’ में हुनर दिखाएंगी कुल्लू की तीन आर्टिस्ट
रोशन ठाकुर / अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 27 Mar 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थियेटर से जुड़ीं कुल्लू की तीन आर्टिस्ट ‘मैरीकॉम’ मूवी में अभिनय करेंगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म में सुनीता, रीना भाटिया तथा भुवनेश्वरी को चुना गया है।
विज्ञापन
सुनीता तथा रीना भाटिया एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सहेलियों का किरदार निभाएंगी। भुवनेश्वरी छोटी बहन की भूमिका में होंगी। मैरीकॉम फिल्म की शूटिंग एक सप्ताह से धरोहर गांव नग्गर में चल रही है।
विज्ञापन
मैरीकॉम फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे फेमस आर्टिस्ट केहर सिंह ठाकुर ने बताया कि फिल्म के लिए हुए ऑडिशन में लड़कियों का चयन हुआ है।
तीनों कलाकार एक्टिव मोनाल कल्चरल संस्था से जुड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि निर्माता तथा निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करना गर्व की बात है।
उधर, फिल्म के स्थानीय कोऑर्डिनेटर मनोज मल्होत्रा ने बताया कि तीनों का चयन फिल्म में अभिनय के लिए हुआ है।