{"_id":"6638d7cd9996ad7faa0f9c26","slug":"three-arrested-with-maple-tree-wood-in-dodra-kwar-rohru-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smuggling: डोडरा क्वार में मेपल ट्री की लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार, वन विभाग ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Smuggling: डोडरा क्वार में मेपल ट्री की लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार, वन विभाग ने दर्ज किया मामला
Mon, 06 May 2024 06:45 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 06 May 2024 06:45 PM IST
सार
रोहड़ू में वन विभाग की टीम ने डोडरा क्वार क्षेत्र की मांजीवन बीट में मेपल ट्री की गांठों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात ये है कि वन विभाग ने तस्करी से जुड़ा मामला खुद दर्ज किया है।
विज्ञापन
मेपल ट्री की गांठे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
रोहड़ू: वन विभाग की टीम ने डोडरा क्वार क्षेत्र की मांजीवन बीट में मेपल ट्री (विशेष प्रजाति के वृक्ष) की गांठों के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वन मंडल रोहड़ू में पहली बार वन विभाग ने तस्करी से जुड़ा मामला खुद दर्ज किया है। वन विभाग ने खुद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। इससे पहले वन तस्करी से जुड़े मामलों को विभाग पुलिस में ही दर्ज करवाता था। मेपल ट्री की प्रजाति अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय वन क्षेत्रों में पाई जाती है। मेपल ट्री से गांठे काटकर उसकी तस्करी देश से बाहर की जाती है। इसके अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने नेपाल मूल के तीन लोगों को पकड़ा
वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि मांजीवन बीट में मेपल ट्री की गांठें काटी जा रही हैं। इस पर विभाग की टीम ने छापा मारा। रविवार रात नेपाल मूल के तीन व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया। उनके पास से मेपल ट्री की 26 गांठें, 10,700 रुपये नकद, एक कटर और कुल्हाड़ी जब्त की गई। वन विभाग की टीम में फाॅरेस्ट गार्ड संदीप, यशपाल और बीओ प्रेम शामिल थे। तस्करी में नेपाल मूल के सागर कामंग पुत्र भोपाल कामंग, पंचावीरे बुधा पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर, धन बहादुर पुत्र बाकिर मगर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
वन विभाग कर रहा मामले की जांच
वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि वन मंडल रोहड़ू में पहली बार वन विभाग ने तस्करी से जुड़ा केस दर्ज किया है। वन विभाग लकड़ी तस्करी से जुड़े मामले की जांच कर रहा है। डीएफओ एन. रविशंकर ने बताया कि कुछ लोग हमारी वन संपदा को देश से बाहर तस्करी करके ले जा रहे हैं। ऐसे लोगों की धड़पकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन