फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three arrested on charges of smuggling timber in Nachan Mandi Himachal Pradesh

Mandi News: बगस्याड में जीप में तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 31 स्लीपर बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 09 Dec 2023 03:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी )
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी ) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Dec 2023 03:09 PM IST
सार

जंजैहली से चैलचौक की तरफ एक जीप एचपी 30 ए 1649 को जब विभाग की टीम ने तलाशी के लिए रोका तो जीप में 31 नग देवदार के बरामद हुए।

विज्ञापन
Three arrested on charges of smuggling timber in Nachan Mandi Himachal Pradesh
वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुकेत के बाद नाचन वन मंडल में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक जीप में अवैध रूप में तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 31 स्लीपर बरामद किए हैं। वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी और तस्करी में प्रयोग की गई जीप को कब्जे में लेकर जीप मालिक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज कर कर दिया है।

विज्ञापन


डीएफओ नाचन एसएस कश्यप ने देवदार की लकड़ी की अवैध खेप पकड़ने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार वन विभाग नाचन की टीम ने वन खंड बगस्याड के समीप सड़क किनारे शिव मंदिर के पास शनिवार सुबह नाका लगाया था। इस दौरान जंजैहली से चैलचौक की तरफ एक जीप एचपी 30 ए 1649 को जब विभाग की टीम ने तलाशी के लिए रोका तो जीप में 31 नग देवदार के बरामद हुए।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने जब चालक से लकड़ी का परमिट मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जीप को जीप का मालिक चला रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी और जीप को कब्जे में ले लिया और तीनों आरोपियों देश राज पुत्र नागु राम निवासी सरन तहसील निहरी, जीप चालक व मालिक विवेक कुमार पुत्र मान सिंह निवासी जोहड़ और निशु पुत्र सुभाष निवासी नेहरा गाड़ा गुशैन को गिरफ्तारकिर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ी गई देवदार की लकड़ी की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया है कि यह लकड़ी उन्होंने मगरू गला में किसी व्यक्ति से 60 हजार रुपये में खरीदी है। अब वन विभाग और पुलिस लकड़ी तस्कर गिरोह का का पर्दाफाश करने में जुट गए हैं। डीएफओ एसएस कश्यप ने बताया कि विभाग मामले की छानबीन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कहां अवैध कटान किया गया है इसकी पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed