फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three arrested for theft in Indian Technomac Company in sirmour

इंडियन टेक्नोमेक कंपनी में चोरी, तीन गिरफ्तार

Sat, 11 May 2019 09:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
three arrested for theft in Indian Technomac Company in sirmour
सांकेतिक तस्वीर

पांवटा साहिब के मिश्रवाला में इंडियन टेक्नोमैक कंपनी में देर रात चोरी के दो मामलों में होमगार्ड जवानों ने तीन आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया। हालांकि, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


माजरा थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचना गुलफाम निवासी जगतपुर, सैफ अली व आलिम निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। इनको अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करोड़ों  के घोटाले में बहुचर्चित इस्पात कंपनी इंडियन टेक्नोमेक में शुक्रवार देर रात चोरी की दो वारदातें हुईं। चार आरोपियों ने इकाई परिसर में हाथ साफ करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि, परिसर में तैनात होमगार्ड जवानों ने मुस्तैदी दिखाई, जिससे आरोपी वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। होमगार्ड के जवानों ने मौके पर ही 3 आरोपियों को धर दबोचा।


इनमें से एक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। आरोपियों को माजरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उधर,  एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed