{"_id":"669919bd5c263bcf95021a12","slug":"three-arrested-for-attempting-theft-from-atm-in-kangra-all-aged-between-19-and-26-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा में एटीएम से चोरी के प्रयास में तीन गिरफ्तार, सबकी उम्र 19 से 26 के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा में एटीएम से चोरी के प्रयास में तीन गिरफ्तार, सबकी उम्र 19 से 26 के बीच
Thu, 18 Jul 2024 07:05 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:05 PM IST
सार
कांगड़ा पुलिस ने एटीएम से चोरी के प्रयास में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान 24 वर्षीय अक्षय, 26 वर्षीय साहिल और 19 वर्षीय निखिल के रूप में की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में नेहरू चौक पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से चोरी का प्रयास करने वाले शातिरों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। तीनों ही आरोपी निकटवर्ती गांव कोहाला से हैं और इनमें से एक पेंटर का काम करता है। कांगड़ा पुलिस ने एटीएम से चोरी के प्रयास में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि 12 जुलाई की रात करीब दो बजे आरोपियों ने चोरी का प्रयास किया था, लेकिन वह कोई पैसा नहीं लूट सके।
विज्ञापन
मशीन में अलार्म बजने के बाद वह भाग निकले थे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी और इसमें शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। कांगड़ा थाना की पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद इस वारदात में शामिल तीनों को पकड़ लिया है। तीनों की पहचान 24 वर्षीय अक्षय, 26 वर्षीय साहिल और 19 वर्षीय निखिल के रूप में की गई है। सभी आरोपी कांगड़ा के कोहाला गांव के रहने वाले हैं। अक्षय पेशे से पेंटर हैं और बाकी दोनों बेरोजगार हैं। तीनों ने एटीएम लूटने और लूटे गए पैसों का हिस्सा बांटने के बाद कहीं घूमने का प्लान बनाया था। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन