{"_id":"210f2997cda02c7f6101dddd29529ddb","slug":"three-alcohlic-stops-cm-virbhadra-vehicle-at-dhali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगईः बीच सड़क पर रोका सीएम का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगईः बीच सड़क पर रोका सीएम का काफिला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 06 Oct 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला से शिमला घूमने आए तीन युवकों ने नशे में रविवार सरेशाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ही काफिला बीच सड़क पर रोक दिया। मुख्यमंत्री का काफिला मशोबरा की ओर से ढली-संजौली बाईपास रोड पर आ रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में एक एसयूवी गाड़ी सड़क के बीचोंबीच दौड़ रही थी। गाड़ी के भीतर तीन युवक थे। तीनों नशे में धुत थे। ये किसी भी गाड़ी को पास नहीं दे रहे थे। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा। आखिर में सीएम के सुरक्षा कर्मचारियों और पुलिस ने गाड़ी को जैसे तैसे रुकवाया।
विज्ञापन
तीनों नशे में धुत्त थे
तीनों को गाड़ी से बाहर उतारा। इस दौरान ये पुलिस से भी भिड़ गए। गाली-गलौच करने लगे। पुलिस ने इन्हें काबू किया और मेडिकल के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गई। तीनों नशे में इतने धुत थे कि देर रात तक पुलिस के सामने बयान देने की हालत में नहीं थे।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
बताया जा रहा है कि तीनों ने शराब पी थी। इनकी पहचान नरेश कपूर, विशाल शर्मा और हरित भारद्वाज निवासी पंचकूला के तौर पर हुई है। थाना ढली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एएसपी ने भी माना कि तीनों नशे में थे। उन्होंने बताया कि युवकों से मिले दस्तावेजों के आधार पर इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।