फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three accused arrested in Rohru elderly woman murder case.

रोहड़ू हत्याकांड: सिर पर डंडे मारकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या, नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 04:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 04:23 PM IST
सार

रोहड़ू के शलाश गांव में बुजुर्ग की हत्या की वारदात को चोरी के इरादे से अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने हत्या करने के लिए बुजुर्ग महिला के सिर पर डंडे से कई वार किए थे। 

विज्ञापन
Three accused arrested in Rohru elderly woman murder case.
रोहड़ू बुजुर्ग महिला हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के रोहड़ू के शलाश गांव में बुजुर्ग की हत्या की वारदात को चोरी के इरादे से अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने हत्या करने के लिए बुजुर्ग महिला के सिर पर डंडे से कई वार किए थे। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए नेपाली मूल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान लाल बहादुर (28) निवासी गांव जल्मा, छदागढ़ नगरपालिका-01, थाना दशेरा, नेपाल, हाल निवासी गांव शलान टिक्कर, नवीन (19) निवासी गांव घडेली, छदागढ़ नगरपालिका-01, थाना दशेरा, नेपाल, हाल निवासी गांव गढ़शरी  चिड़गांव, संतोष निवासी गांव घडेली, छदागढ़ नगरपालिका-01, थाना दशेरा, नेपाल, हाल निवासी गांव शलान टिक्कर के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी घर से 10,000 रुपये और एक पेंडेंट चुराकर ले गए थे। शिमला में मंगलवार को प्रेसवार्ता में एएसपी सिटी मेहर पंवार ने बताया कि तीनों आरोपियों का पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है और पूछताछ में और भी तथ्य जुटाए जाएंगे। 

विज्ञापन



मामला प्रारंभिक दृष्टि से ब्लाइंड मर्डर केस था: पंवार

जानकारी के अनुसार 16 जून को पुलिस थाना रोहड़ू को सूचना मिली कि 77 वर्षीय गीता देवी निवासी गांव शलाश डोगरी, अपने घर में मृत पाई गई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रोहड़ू में बीएनएस की धारा 331(8), 103(1), 305, 62 एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी पंजीकृत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच आरंभ की गई। घटनास्थल को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित किया गया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जैविक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और अन्य आवश्यक फोरेंसिक साक्ष्य भी सुरक्षित किए गए। यह एक ब्लाइंड मर्डर केस था क्योंकि घटनास्थल पर न कोई प्रत्यक्षदर्शी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए मोबाइल टावर डंप डाटा भी उठाया गया

घर और उसके निकट कोई सीसीटीवी भी नहीं था। पुलिस की टीमों ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कई लोगों से पूछताछ की और तकनीक का भी इस्तेमाल किया। महिला के परिजनों, परिचितों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों से लंबी पूछताछ की गई। साथ ही घटनास्थल तक जाने वाले सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। इस दौरान रात के समय यहां से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की गतिविधियों को भी जांचा और मोबाइल टावर डंप डाटा भी उठाया गया।

विज्ञापन

आरोपियों की लोकेशन घटनास्थल के आसपास पाई गई

इसी आधार पर पुलिस ने सभी कड़ियों को बारीकी से जोड़ते हुए नेपाली मूल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तकनीकी विश्लेषण के दौरान पाया गया कि  आरोपियों की लोकेशन घटनास्थल के आसपास पाई गई। इस महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और संदिग्धों से गहन पूछताछ की। पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में उनकी संलिप्तता सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed