{"_id":"6397580558e9b42cf73228e3","slug":"threatens-to-kill-congress-mla-ramkumar-in-viral-audio-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: वायरल ऑडियो में कांग्रेस विधायक रामकुमार को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: वायरल ऑडियो में कांग्रेस विधायक रामकुमार को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Mon, 12 Dec 2022 10:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:06 PM IST
सार
प्रदेश के सोलन जिले के दून विस क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक रामकुमार चौधरी को भाजपा के एक कार्यकर्ता ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी पूर्व विधायक परमजीत पम्मी का मौसेरा भाई और भाजपा कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित विधायक रामकुमार चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दून विस क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक रामकुमार चौधरी को भाजपा के एक कार्यकर्ता ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी पूर्व विधायक परमजीत पम्मी का मौसेरा भाई और भाजपा कार्यकर्ता है। किसी से फोन पर धमकी देने की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद विधायक के परिजनों की शिकायत पर बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी योगराज लेही पंचायत के मखनूमाजरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार भाजपा का एक कार्यकर्ता फोन पर किसी से बात करते हुए विधायक रामकुमार को देख लेने, गोली से जान से मारने की बात कर रहा है। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल है। विधायक के परिवार के सदस्यों ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने धारा 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिकॉर्ड की गई आवाज के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन