फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thousands of young people not get the skills development allowance

युवाओं को नहीं मिलेगा कौशल विकास भत्ता!

Sun, 15 Jun 2014 05:50 PM IST
Updated Sun, 15 Jun 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
Thousands of young people not get the skills development allowance

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कौशल विकास भत्ता योजना में नया पेंच फंस गया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों बेरोजगारों को मिलने वाला भत्ता अब नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


नए नियमों के तहत नए सिरे से हलफनामा जमा न करने वाले बेरोजगार युवाओं का भत्ता रोजगार विभाग ने रोक दिया है। इस वजह से प्रदेश के हजारों युवाओं का भत्ता लटक गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की कौशल विकास भत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इसकी पेचिदा औपचारिकताओं के कारण पहले ही कई युवा इसके लिए पात्रता ही नहीं पूरी कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 70 हजार युवा पंजीकृत

Thousands of young people not get the skills development allowance
इस माह एफिडेविट जमा करने वालों को ही भत्ते की रकम जारी की गई है। राज्य में यह संख्या हजारों में बताई जा रही है। अकेले बिलासपुर में ही 3000 से अधिक युवाओं का भत्ता रोका गया है।

सत्ता में आते ही प्रदेश कांग्रेस सरकार ने कौशल विकास भत्ता योजना शुरू की। इसके तहत कौशल विकास के लिए बेरोजगार युवाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश में कौशल विकास भत्ते के तहत 70 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया है।

बिलासपुर जिले में यह संख्या 3822 है। विभिन्न औपचारिकताओं के साथ उनसे हलफनामे मांगे गए थे। विभाग ने एफिडेविट को हर वर्ष जमा करवाना अनिवार्य किया है। इस वर्ष भी अभी तक कई युवाओं ने हलफनामे जमा नहीं करवाए।

फरवरी-मार्च का भत्ता गायब

Thousands of young people not get the skills development allowance

कौशल विकास भत्ते के पात्र युवाओं का फरवरी और मार्च महीने का भत्ता गायब हो गया है। बैंक प्रबंधन और रोजगार विभाग में आपसी तालमेल न होने से युवाओं को दो माह का भत्ता नहीं मिला।

बैंक प्रबंधन का कहना है कि रोजगार विभाग से जो लिस्ट आई है, उसमें कई खामियां हैं। कई बैंक का नाम पूरा लिखा गया है तो कहीं सिर्फ शॉट फार्म में।

यहां तक कि कई पात्र युवाओं की राशि का तक जिक्र नहीं है। इस वजह से साफ्टवेयर इसे नहीं उठा रहा। वहीं, रोजगार विभाग का कहना है कि लिस्ट के साथ राशि भी जारी कर दी गई है। भत्ता जल्द मिल जाएगा।

क्या देना होगा हलफनामे में लिखकर

Thousands of young people not get the skills development allowance

भत्ते के पात्र युवाओं को यह स्वयं लिखकर देना होगा कि वह सरकारी, गैर सरकारी नौकरी में नहीं है। इसमें शिक्षा, हिमाचली बोनोफाइड का भी जिक्र करना होगा।

जबकि परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होने के बारे में भी लिखकर देना होगा। किस संस्थान में कौशल विकास की ट्रेनिंग ले रहे हैं,उसका भी एफिडेविट में जिक्र करना अनिवार्य है।

उपनिदेशक रोजगार केके शर्मा ने कहा कि विभाग के पास खर्च करने को 100 करोड़ रुपये हैं। हो सकता है कि उन युवाओं का भत्ता रुका हो, जिन्होंने नए सिरे से एफिडेविट नहीं दिए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed