{"_id":"5df22dfe8ebc3e87b17f43a9","slug":"thousands-of-workers-will-go-from-himachal-to-save-india-rally-rajni","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बचाओ रैली में हिमाचल से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता: रजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बचाओ रैली में हिमाचल से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता: रजनी
Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि देश के इतिहास में पहली बार देश विरोधी ताकतें अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए गलत तरीके अपना रही है। पहले 5 साल देश के इतिहास से छेड़छाड़ करने में गंवाने वाली केंद्र सरकार दूसरे कार्यकाल में भी काम करने की जगह देश को तोड़ने में लगी है।
विज्ञापन
रजनी पाटिल ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को भारत बचाओ रैली का आयोजन कर देश को दोबारा गुलाम होने से बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद करेगी। इस रैली में हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में हालात बदतर हो चुके हैं। उद्योग धड़ाधड़ बंद हो रहे हैं। नौकरियों पर संकट छाया हुआ है। महंगाई ने हर वर्ग का जीना मुश्किल कर दिया है। प्याज की कीमतों पर ही सरकार नियंत्रण नहीं कर सकी है।
विज्ञापन