फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Those accusing the CM should look into their own conscience: Mayor

सीएम पर आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांके : मेयर

Mon, 03 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Those accusing the CM should look into their own conscience: Mayor
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने के आरोप लगाने वाले नेताओं को महापौर सुरेंद्र चौहान ने कड़ी नसीहत दी है। महापौर ने कहा कि जो नेता सीएम पर यह आरोप लगा रहे हैं, वह पहले अपने गिरेबान में झांके। छोटा शिमला में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में महापौर ने कहा कि ऐसे नेता पर सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप लगाया जा रहा है जिन्होंने आपदा के समय अपनी सारी संपत्ति प्रदेश के खजाने के लिए दान कर दी थी। कोरोनाकाल के समय प्रदेश में भाजपा सरकार थी और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री थे, तब भी सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 11 लाख रुपये की राशि सरकार को दी थी। दो साल तक तनख्वाह नहीं ली ताकि प्रदेश में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सके। मरीजों का उपचार हो सके। लेकिन अब उन पर सरकारी संपत्ति का मिसयूज का आरोप लगाने वाले गलत राजनीति कर रहे हैं। ऐसे आरोप लगाने वाले नेताओं को राजनीति से उपर उठना चाहिए। सीएम निजी दौरे पर जा रहे हैं तो इस बारे में उच्च पद पर बैठे इंसान को इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article