फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   This year, a 3-day Dussehra fair will be held at the Junga School grounds.

Shimla News: जुन्गा स्कूल के मैदान में सजेगा इस बार 3 दिवसीय दशहरा मेला

Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
This year, a 3-day Dussehra fair will be held at the Junga School grounds.
20 से 22 अक्तूबर तक होगा मेले का आयोजन
विज्ञापन

समिति ने हाईकोर्ट से मांगी थी आयोजन के लिए अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। प्रसिद्ध रियासतकालीन दशहरा मेला इस वर्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के मैदान में आयोजित किया जाएगा। 20 से 22 अक्तूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेले के आयोजन के लिए उच्च न्यायालय से अनुमति मिल गई है।


इससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। क्योंथल हेरिटेज आर्कियोलॉजिकल कल्चर एंड देवालय जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष खुश विक्रम सेन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज सेन ने बताया कि विद्यालय के खेल मैदान में दशहरा मेले के आयोजन की अनुमति लेने के लिए समिति ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिका में दलील दी थी कि मेले के दौरान 20 से 22 अक्तूबर तक राजपत्रित एवं स्थानीय अवकाश होने के कारण सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मामले की सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने विद्यालय के खेल मैदान में दशहरा मेला आयोजित करने की अनुमति प्रदान कर दी। गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में मेलों और राजनीतिक समारोहों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया है। इसी के चलते समिति ने ऐतिहासिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए न्यायालय से विशेष अनुमति मांगी थी। दो वर्ष पूर्व अनुमति नहीं मिलने के कारण दशहरा मेले का आयोजन तत्कालीन क्योंथल रियासत के महल के बाहर और पुलिस मैदान में करना पड़ा था। पंकज सेन ने बताया कि जुन्गा में दशहरा उत्सव रियासतकाल से ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के ऐतिहासिक मैदान में मनाया जाता रहा है। मान्यता और परंपरा के अनुसार, क्योंथल रियासत के राजा द्वारा पुतलों को अग्नि देने की परंपरा आज भी मेले की ऐतिहासिक पहचान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article